फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को कुकर नहीं, इंसाफ चाहिए

Sat, 11 Feb 2017 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
आल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मुजफ्फरनगर कांठ को तीन साल हो गए, लेकिन रेप पीड़ितों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला। महिलाओं को प्रेशर कुकर नहीं इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन


घी नहीं घी निकालने का हुनर चाहिए। सपा सरकार में दो सौ फीसदी रेप की घटनाएं बढ़ी। कोई नाम से टीपू सुल्तान नहीं बनता। युवाओं को स्मार्ट फोन नहीं स्मार्ट बनाइए। वह शुक्रवार को जीआईसी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं को प्रेशर कुकर देने की घोषणा की है, लेकिन मुख्यमंत्री को मुजफ्फरनगर रेप पीड़ितों का दर्द नहीं याद है। कांड होने के तीन साल बाद भी रेप पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला। जबकि प्रदेश सरकार का पुलिस पर होने वाला बजट चौदह हजार करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन


फिर भी इंसाफ के लिए महिलाएं भटक रही हैं। घी नहीं घी निकालने का हुनर चाहिए। कहा कि एआईएमआईएम की लड़ाई की किसी मजहब के खिलाफ नहीं है, बल्कि हक और हकूक की लड़ाई है। मुसलमानाें की नुमाइंदगी करने वाले सपा के मुस्लिम विधायकों ने मुजफ्फरनगर जाकर पीड़ितों का दर्द जानने की कोशिश नहीं की।

तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह कहां हैं किसीको पता नहीं, वह पहले ही कह चुके हैं कि मेरा बेटा मुस्लिम विरोधी है। बिहार के विधायक अख्तर उल ईमान, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सौलत अली, प्रत्याशी हाजी असलम अंसारी, बाबू आलम, साजिद सैफी आदि थे। 

वहीं पाकबड़ा के शनिवार के बाजार मेें असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ दिलाने की बात कहती है। लेकिन एहसान जाफरी की पत्नी, नजीब की मां को इंसाफ नहीं दिला पा रही है। संघ परिवार के लोग नफरत फैलाते हैं। इस दौरान डा. इस्लाम, जुलफिकार चौधरी, तारीख चौधरी, इमानुल्लाह खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें