फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराकर रकम ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया था। महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर एक महिला लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे एेंठती थी। थाना काशीपुर के अंतर्गत आने वाले रामनगर गांव के निवासी विपुल कुमार ने बताया कि वह किसान हैं और काशीपुर में उनका एक चार पहिया वाहनों का गैराज भी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले थाना काशीपुर की रहने वाली एक तलाक शुदा महिला ने उन पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर मुरादाबाद के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके कुछ दिन बाद महिला ने खुद उनसे संपर्क कर रुपयों की मांग की और कहा कि यदि वह उसे रकम दे देंगे तो वह मुकदमा वापस ले लेगी। जिस पर विपुल ने महिला को दो लाख एक बार व पचास हजार दूसरी बार में रुपये दे दिये। इसके बाद भी महिला ने मुकदमा वापस नहीं लिया। जिसके बाद विपुल ने इस बात को लेकर जुलाई माह की छह तारीख को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें महिला द्वारा एेंठी गई रकम के बारे में बताया गया। एसएसपी ने महिला के खिलाफ जांच कर महिला थाने को केस दर्ज करने के आदेश दिये। जिसमें पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने पीड़ित से ढाई लाख की रकम ऐंठी है और पूर्व में भी महिला कई लोगों से इसी प्रकार पैसे ऐंठ चुकी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे कोर्ट मेें पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पहले भी कई लोगों को बना चुकी है शिकार जा चुकी है जेल
पीड़ित विपुल कुमार ने बताया कि महिला बहुत शातिर है। और अपने पति से तलाक ले चुकी है महिला का एक आठ साल का बेटा भी है जो उसके मायके में रहता है। महिला ने अब तक कई लोगों के साथ इसी प्रकार की चालबाजी की है। वह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाती है और बाद में फैसले के लिए लोगों से पैसे एेंठती है। विपुल ने बातया कि महिला इससे पूर्व एक बार हत्या के प्रयास में जेल जा चुकी है। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज करने से पहले जांच की गई जिसमें पाया गया कि महिला ने पीड़ित से डरा धमकाकर मुकदमा वापस लेने के एवज में ढाई लाख रुपये ले लिए। इसी को आधार मानकर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें