फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्तारी के बाद वारदात: थाने के पास गोली मारकर महिला चौकीदार की हत्या, बेटे ने दौड़कर पकड़ा एक कातिल

Mon, 23 Feb 2026 11:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

नन्हीं इस प्लॉट पर पिछले 15 साल से चौकीदारी कर रही थी। नन्हीं के पति अब्दुल हमीद की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद स्थित मझोला थाने के पास सोमवार शाम सात बजे प्लॉट की चौकीदारी कर रही महिला नन्हीं (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला, अपने पोते, धेवते और धेवती के साथ इफ्तारी के बाद प्लॉट के एक कोने में बने आवास के बाहर बैठी थी। चीख पुकार सुनकर महिला का बेटा और बेटी भी मौके पर आ गए। बेटे ने दौड़ाकर एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे जमीन के विवाद की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी पेट्रोल पंप संचालक अरमान का मझोला थाने के पास समृद्धि विहार से सटा हुआ एक प्लॉट है। कुंदरकी के ऊंचाकानी निवासी नन्हीं इस प्लॉट पर पिछले 15 साल से चौकीदारी कर रही थी। नन्हीं के पति अब्दुल हमीद की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। 

नन्हीं की बेटे महबूब और याकूब और दो बेटियां अरमाना और गुलशन हैं। अरमाना और याकूब गांव में रहते हैं जबकि महबूब अपनी पत्नी नजराना बेटे मो. आशिक के साथ मां के साथ इसी प्लॉट में दूसरी साइड में झोपड़ी बनाकर रह रहा है जबकि गुलशन भी अपनी बेटी सायरीन और बेटे हसन को लेकर मां के साथ रहती है। 

महबूब ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे इफ्तारी के बाद मां नन्हीं अपने पोते मो. आशिक,धेवते हसन, धेवती सायरीन के साथ कमरे के बाहर बैठी थी। इसी दौरान दो बदमाश प्लॉट में घुस आए। उन्होंने इफ्तारी में क्या बनाया है पूछा। इसी दौरान बदमाश ने पिस्टल से मां की गर्दन के पास गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें