फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूटी खड़ी करने के विवाद में महिला से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसियों ने महिला के साथ अभद्रता की। पति ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मझोला पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी महिला ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका एक मकान नया मुरादाबाद सेक्टर 13डी में है। महिला 15 अप्रैल की शाम नया मुरादाबाद में अपने मकान पर गई थी। उसने स्कूटी घर के बाहर खड़ी की और पति अंदर चले गए। आरोप है कि इसी समय पड़ोसी सुरेश त्यागी और उनका बेटा अतुल त्यागी गाली देने लगे।
अतुल त्यागी ने महिला की स्कूटी को गिरा दी। विरोध करने पर महिला को धक्का देकर गिरा दिया। पति ने समझाने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें