फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छोटी बहन के ससुरालियों ने बड़ी बहन से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तराखंड के काशीपुर में छोटी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गई बड़ी बहन के साथ ससुरालियों ने छेड़खानी की। सिविल लाइंस पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरथला चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी का निकाह काशीपुर क्षेत्र के युवक के साथ 2024 में किया था। आठ माह पहले बेटी पैदा होने पर ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि दामाद ने पहली शादी को छुपाकर बेटी से दूसरी शादी की। महिला का कहना है कि 16 अप्रैल को वह अपनी बड़ी बेटी के साथ छोटी बेटी को उसके ससुराल छोड़ने काशीपुर गई थी। वहां पति, जेठ आदि ने मारपीट की और बड़ी बेटी से छेड़खानी की। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाही होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें