फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति की मौत के बाद ससुराल में महिला पर अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद मुंबई स्थित ससुराल में उस पर अत्याचार किया गया और देवर ने छेड़खानी भी की।
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 नवंबर 2023 को उसकी शादी मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। 16 दिसंबर 2024 को पति की मुंबई में ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि पति की बाद के ससुरालियों ने महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे घर से निकालने की कोशिश की। आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने इसकी शिकायत ससुराल वालों ने की तो उन्होंने देवर से शादी कराने का आश्वासन देकर शांत कर दी। लेकिन कुछ दिन बाद ही शादी के लिए 20 लाख रुपये की मांग रखी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ससुर, सास, देवर, ननद ने महिला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दी। उसे धमकी दी कि अगर 20 लाख रुपये नहीं मिलेंगे तो उसकी शादी देवर के साथ नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें