फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: महिला ने प्रेमी संग मिलकर किया पति पर चाकू से हमला

Fri, 10 Sep 2021 02:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले टैंपो चालक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस वजह से उस पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां टैंपो चालक का परिवार रहता है। उसकी शादी संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र एक एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। टैंपो चालक ने पुलिस को बताया कि

उसे शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी।

विज्ञापन

उसने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास किया। चालक ने बताया कि बुधवार की देर रात वह टैंपो चलाकर घर लौटा था। तब उसने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथों घर में पकड़ लिया था।

आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे घर में ही बंधक बना लिया। उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसके साथ मारपीट की गई। इसी बीच आरोपी महिला ने अपने भाइयों को भी बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि टैंपो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें