मुरादाबाद। ब्लैक फंगस की चपेट में आई महिला की ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका पिछले 15 दिनों से उपचार चल रहा था। कांठ में अब तक ब्लैैक फंगस के तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक महिला और युवक का अभी उपचार चल रहा है।
कांठ निवासी एक महिला (52) को 15 दिन पहले सिर में दर्द और बुखार की शिकायत पर एक चिकित्सक के पास ले जाया गया था। चिकित्सक ने ब्लैक फंगस के लक्ष्ण को देखते हुए उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था। मुरादाबाद से महिला को उसके परिजन ऋषिकेश स्थित एम्स ले गए थे। वहां पर जांच के दौरान उसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी। वहां के चिकित्सकों ने महिला की आंखों का ऑपरेशन भी कर दिया था। महिला अस्पताल में ही भर्ती थी। शनिवार की शाम उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन उसका शव घर ले आए और रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कांठ नगर में अब तक ब्लैक फंगस के तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक महिला और एक युवक का अभी उपचार चल रहा है।