फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूंदाबांदी के आसार, कल मौसम रहेगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून के पहले चरण में झमाझम बारिश हो रही है। रविवार को 19 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को बूंदाबांदी और इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहले चरण का समय सोमवार को समाप्त हो रहा है। इस दौरान छह मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। इसमें कहीं बूंदाबांदी होगी और कहीं नहीं होगी। बादलों की आवाजाही रह सकती है। लगातार बारिश होने की वजह से वातावरण में नमी भरपूर है। इसलिए अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अभी तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आगे की स्थिति मंगलवार को जारी होने वाले पूर्वानुमान से स्पष्ट हो जाएगी।
रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे झमाझम बारिश हुई। इसके बाद हल्की धूप खिली। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 98 फीसदी थी, जो शाम को 95 फीसदी रही। शनिवार देर रात से सुबह दस बजे तक 2.4 मिली मीटर बारिश हुई, जबकि दोपहर में 17.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार शाम छह बजे से रविवार शाम छह बजे तक कुल 19.6 मिली मीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें