उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पटवाई थाना इलाके के निस्वा गांव में चंपा देवी पत्नी प्रेम सिंह उम्र (35) वर्ष की रात 3:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
चंपा देवी अपने कमरे में सो रही थी, गोली अज्ञात व्यक्ति द्वारा खिड़की के पास से चलाई गई है। चंपा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी और पति घर पर नहीं था। हत्या की सूचना पर एसपी शगुन गौतम मौके पर पहुंचे हैं।