फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के दलपतपुर वीरपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रैक्टर- ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

रामपुर जिले के पटवाई थाना के मतमाली निवासी राजेंद्र रुद्रपुर में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह परिवार के साथ वहां रहता है। वह अपनी पत्नी रजनी (30), पांच वर्षीय बेटे दक्ष, डेढ़ वर्षीय दिव्यांशु के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर 12.30 बजे वीरपुर वारियर में लगने वाले होली के मेले में जा रहा था। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में नाजरपुर सोराज सिंह गांव के पास वीरपुर बरियार की ओर आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रजनी ट्रॉली के पहिये के नीचे आ जाने से गंभीर घायल हो गई जबकि राजेंद्र के दोनों बच्चे भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। इस दौरान परिजन भी आ गए और घायलों को निजी अस्पताल ले गए। डाॅक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। सीओ हाईवे राजेश कुमार न बताया कि चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें