फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला से ननदोई किया दुष्कर्म, विरोध करने पर सुसरालियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने पति और ससुरालियों से शिकायत की तो उसे ही बुरा भला कहा गया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन दिसंबर 2023 को बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, देवर, ननद और ननदोई ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। उस पर दबाव बनाया गया कि वह अपने मायके से 25 लाख रुपये, कार और प्लाॅट दिलवाए तब ही घर में रखा जाएगा। पीड़िता का कहना है कि मई माह के पहले सप्ताह में वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां ननदोई पहुंच गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों से की तो सभी भड़क गए और पीड़िता को ही बुरा भला कहा। पीड़िता ने अपने मायके में जाकर इसकी शिकायत की और सिविल लाइंस थाने में प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ कि पति और पत्नी परिवार से अलग किराये के मकान में रहेंगे। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में पति-पत्नी रहने लगे लेकिन एक दिन धोखा देकर पति ने महिला को उसके मायके में भेज दिया। पीड़िता वापस आई तो पता चला कि पति मकान खाली कर सामान लेकर चला गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें