ठाकुरद्वारा। नगर की एक महिला को उसके पति ने क्रेटा कार की मांग पूरी न करने और ननदोई के दुष्कर्म की शिकायत करने पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह 18 दिसंबर 2024 उत्तराखंड के जसपुर के एक मोहल्ला निवासी के साथ हुआ था। उसकी शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने उस पर अपने मायके से क्रेटा कार लाने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न करने पर वे उसका उत्पीड़न करने लगे। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ गलत संबंध बनाता था। उसके विरोध करने पर वह उसे पीटता था।
महिला का आरोप है कि 23 मार्च 2025 को रात करीब 10:00 बजे उसका ननदोई उसके कमरे में आया उसके साथ पहले छेड़खानी की फिर उसे बेड पर गिरा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसकी नग्न वीडियो भी बना ली ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इसकी शिकायत किसी से की तो वह वीडियो वायरल कर देगा लेकिन महिला ने इसकी शिकायत अपने पति और ससुराल वालों से की तो आरोप है कि पहले उन्होंने उसे बुरी तरह मारा पीटा फिर पति ने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर अपने घर से निकाल दिया। फिर बाद में बिरादरी की पंचायत हुई लेकिन उसके पति और ससुराल वालों ने अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके ससुर और अन्य लोग उसके मायके में आए उन्होंने वहां भी मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति नंदोई आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।