फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस ने सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव में प्रधान के अपहरण की शिकायत को जांच में किया निरस्त

Thu, 19 Feb 2026 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में एक दावेदार ग्राम प्रधान ने अपना नामांकन दाखिल न करने और अपहरण करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर 21 जनवरी को की थी लेकिन कोतवाली पुलिस ने उनकी शिकायत को जांच के बाद निराधार बताते हुए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

20 जनवरी को ब्लॉक कार्यालय परिसर में यह चुनाव हुआ था। चुनाव में जितेंद्र सिंह को निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि घोषित किया गया है। जबकि सहकारी भारती के जिलाध्यक्ष और डिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहसपुरी के प्रधान राजवीर सिंह का आरोप है कि उन्होंने भी इस चुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की कोशिश की तो उनका नामांकन दाखिल नहीं होने दिया गया। उनका अपहरण कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया था धमकी भी दी गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी जिसे पुलिस ने जांच के बाद निरस्त कर दिया है। जबकि राजवीर सिंह ने अब इस मामले में कोर्ट के आदेश से पुलिस में आरोपी जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख के पति डॉ वीर सिंह सैनी सहित छह लोगों के खिलाफ अपहरण और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजवीर सिंह ने इस संबंध में एसएसपी से की शिकायत में कहा है कि उनके मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की। उनके बिना पक्ष सुने उनकी शिकायत को गलत तरीके से निरस्त किया गया है। इसलिए उन्हें कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए मुकदमे में भी ठाकुरद्वारा पुलिस से कोई निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। उन्होंने एसएसपी से दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना किसी अन्य थाने की पुलिस से करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें