फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जन्म: ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, सास ने कराया बहू का प्रसव, मुरादाबाद में दोनों को कराया भर्ती

Mon, 11 Sep 2023 01:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर नवजात को जन्म देने के बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। परिजनों ने बताया कि वह मुगलसराय से आ रहे थे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जच्चा-बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर से आनंदविहार जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। चलती ट्रेन में कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हुए तो महिला की सास ने प्रसव कराया। महिला की डिलीवरी हुई तब तक ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंच गई। यहां महिला की सास ने फिर साहस दिखाया और जच्चा बच्चा को लेकर ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर पांच पर उतर गई।

विज्ञापन


तब तक आरपीएफ स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। एएसआई संजीव कुमार व महिला कांस्टेबल रुचिका तोमर ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टर हुमैरा को बुलवाया और बच्चे की नाल अलग करवाई। डॉक्टर ने जांच करने के बाद जच्चा-बच्चा को स्वस्थ्य बताया। तब आरपीएफ ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया।

इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। बच्चे को जन्म देने वाली महिला मुन्नी(21) के पति राजू ने बताया कि वे मुगलसराय से मुरादाबाद के लिए ट्रेन में सफर कर रहे थे। यहां रहकर मजदूरी करते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। चलती ट्रेन में कुछ उपाय नहीं सूझा और मुन्नी को दर्द बढ़ता ही जा रहा था।
विज्ञापन


तब राजू की मां हुगली देवी ने समझदारी दिखाई और अपनी बहु की सुरक्षित डिलीवरी कराई। ट्रेन में सफर कर रहे पुरुष यात्री इस दौरान दूसरी बोगी में चले गए। महिला यात्रियों ने उनका सहयोग किया। राजू ने परिवार ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें