फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तराखंड की युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में उत्तराखंड की रहने वाली एक युवती को नशीली कोल्ड डि्रंक पिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे रकम भी ऐंठ ली है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला थाने में पीड़ित युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली है। मझोला क्षेत्र में किराये के मकान में रहती और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि 2023 में उसे स्कूटी खरीदनी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात संभल के एंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया कल्याणपुर निवासी मयंक चौधरी से हुई। मयंक मझोला के कांशीराम नगर में रहता है। मयंक ने पीड़िता को बताया कि वह स्कूटी बेचने और खरीदने का काम करता है। आरोपी ने पीड़िता से 70 हजार रुपये ले लिए लेकिन स्कूटी नहीं दिलाई। पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे कांशीराम नगर स्थित मकान पर बुला लिया। यहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दी। अब तक दो लाख रुपये भी वसूल चुका है। आरोपी पीड़िता पर दबाव बना रहा है कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें