फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र के मानावाला गांव की एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की देर रात पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बृहस्पतिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक ब्लीडिंग और आंत फटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के सेंटा खेड़ा निवासी देवदत्त ने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह करीब चार साल पहले ठाकुरद्वारा के मानावाला गांव निवासी विकास यादव के साथ किया था। दंपती की एक बच्ची है। बताया जा रहा है कि गर्भवती होने पर प्रियंका को दो दिन पहले अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। अधिक ब्लीडिंग होने पर महिला को उसके ससुराल वाले काशीपुर के अस्पताल में ले गए और भर्ती करा दी थी।
विज्ञापन

वहां प्रियंका की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। ब्लीडिंग नहीं रुकने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बुधवार रात को मायके वाले मानावाला पहुंच गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया प्रियंका की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाने लगे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोग वहां से गायब हो गए। पुलिस महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल में ले आई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला के शव पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस से ही मायके वाले महिला के शव को अपने घर ले गए हैं।
बृहस्पतिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत अधिक ब्लीडिंग और आंत फटने से हुई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें