कांठ। वाहन टक्कर से मानसिक रूप से कमजोर महिला की मौत हो गई। हालांकि उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
कांठ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी नूरजहां (32) पुत्री यासीन की शादी अपने गांव निवासी युवक के साथ करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। करीब पांच वर्ष पहले नूरजहां के माता पिता की मौत चुकी थी। जिससे नूरजहां मानसिक रूप से बीमार हो गई थी। उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया था। वह ऐसे ही सड़कों पर घूमने लगी। गुरुवार रात नूरजहां कांठ क्षेत्र में गांव कासमपुर पास ऐसे ही सड़क पर घूम रही थी। इसी बीच कोई तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कांठ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शुक्रवार शाम गांव के लोगों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया गया है। गढ़ी के पूर्व प्रधान यासीन कुरैशी ने बताया कि नूरजहां अपने पीछे एक छह वर्ष के बालक और अविवाहित भाई शमशाद को रोता बिलखता छोड़ गई है।