फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार चिड़िया टोला निवासी अमन का विवाह एक साल पहले अमरोहा जनपद के सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव जिहल की मढै़या निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी रिंकी के साथ हुआ था। राजेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज के लिए बेटी को तंग कर रहे थे। दहेज में 10 लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे अमन ने मायके में फोन करके बताया कि रिंकी ने आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें