फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के चौधरपुर निवासी रूपवती (60) खुशहालपुर में अपने भतीजे रमेश के घर रहती थी। रविवार शाम रूपवती घर लौट रही थी। चौधरी चरण सिंह चौक के सड़क पार कर रहते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में रविवार देर रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें