फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ननिहाल में रह रहे बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे बाइक सवार दंपती को काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति का उपचार चल रहा है। कार चालक फरार है।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पदियानंगला निवासी सतीश चौधरी पत्नी सरिता चौधरी को साथ लेकर थाना क्षेत्र के ग्राम विलावाला जा रहे थे। विलावाला में सतीश चौधरी की ससुराल है। उनका पुत्र दक्ष अपने ननिहाल में रह रहा था जिसके जन्मदिन में शामिल होने के लिए दंपति बाइक से वहां जा रहे थे। उनका घर काशीपुर-दलपतपुर मार्ग के पास स्थित है। बताया कि सतीश मार्ग के किनारे अपनी बाइक लेकर पत्नी का इंतजार कर रहे थे। तभी कुछ समय बाद उनकी पत्नी सरिता चौधरी बाइक पर आकर बैठ गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। टक्कर लगने से पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजन घायलों को उपचार हेतु काशीपुर( उत्तराखंड) ले गए। बताया कि वहां उपचार के दौरान सरिता चौधरी (33) की मौत हो गई। सतीश चौधरी का काशीपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। सरिता चौधरी की मौत से कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें