फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला का संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। शनिवार को गांव सेहल निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला घर की छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन परिजन महिला को कुंडे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा राजवाला, थाना स्वार, रामपुर निवासी राकेश कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल को तहरीर देकर बताया उसकी बेटी दीपिका (21) की शादी छह माह पूर्व धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम सेहल, मुरादाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति धर्मेंद्र, जेठ विक्रम एवं गुड्डू तथा देवर कुलदीप दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। उसने अपने रिश्तेदारों के साथ धर्मेंद्र के परिजनों को काफी समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उसने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। सूचना पर परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा तो बेटी का शव वहां रखा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सेहल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें