फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में हार्ट अटैक की कहानी निकली झूठी, महिला की मौत का कारण गला कसना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Mon, 09 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लाइनपार इलाके में महिला की संदिग्ध हालात में माैत हो गई थी। परिजनों ने इसे हार्टअटैक बताया था। गले में चोट के निशान देख पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाने की पुष्टि हुई। फिलहाल इसमें कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार फकीरपुरा में शनिवार की देर रात पुष्पा (22) की माैत हो गई। परिजनों का कहना था कि उसे हार्ट अटैक आया था। हालांकि, पोस्टमार्टम कराने पर पता चला कि महिला की मौत गर्दन में फंदा कसने से हुई है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लाइनपार फकीरपुरा निवासी मजदूर मुनीम की पत्नी पुष्पा को शनिवार की रात बेहोशी की हालत परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने डॉक्टरों को बताया कि रात करीब एक बजे अचानक पुष्पा को अटैक आया था।

इस मामले में डॉक्टर ने शव को मोर्चरी में रखवाने के बाद मझोला पुलिस को सूचना भेज दी। रविवार की सुबह सूचना पर मिलने पर थाना प्रभारी मझोला आरपी शर्मा माैके पर पहुंचे। महिला के गले पर निशान देखने के बाद पुलिस को शक हुआ। इस दौरान सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता भी मोर्चरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को भी हार्ट अटैक की बात बताई, लेकिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार दोपहर आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पुष्पा की मौत गर्दन में फंदा कसने से हुई। यह फंदा कैसे लगा यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को नहीं दी गई तहरीर
रविवार दोपहर आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पुष्पा की मौत गर्दन में फंदा कसने से हुई। फंदा कैसे लगा, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दस हजार मांगने पर गर्भवती को पीटा
शिव विहार कॉलोनी में गर्भवती महिला ने बकाये के 10 हजार मांगे तो जेठ ने उसके पेट पर लात मार दी। इस मामले में शिकायत मिलने पर मझोला पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  फकीरपुरा शिव विहार कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की पत्नी वर्षा ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है।

आरोप लगाया कि उसने अपने जेठ राजू से बकाया दस हजार रुपये की मांग की। इससे गुस्साए जेठ ने सात जून को उसके पेट पर लात मार दी। विरोध करने पर जेठानी और जेठ ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें