फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सड़क पर घूम रही मानसिक रूप से बीमार महिला की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान संतोष (50) पत्नी सतपाल सिंह निवासी ग्राम रैहटा माफी थाना डिलारी के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब सात बजे कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर तहसील के पास स्थित डॉ. वीपी शर्मा कॉम्पलेक्स के सामने मानसिक रूप से बीमार एक महिला सड़क पर घूम रही थी। तभी अचानक कांठ नगर की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। इधर गंभीर रूप से घायल हुई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना पर एसएचओ सुदेश पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े महिला के शव को हटवाया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
महिला के पति सतपाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी करीब चार-पांच साल से मानसिक रूप से बीमार थी, कभी भी बिना किसी को बताए घर से निकाल जाती थी। उन्होंने उसका काफी इलाज भी कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उसने बताया कि उनके दो बेटे रंजीत सिंह और मनजीत हैं। एक बेटी थी, उसकी काफी समय पहले सांप के डसने से मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव घर आने पर रविवार की शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें