फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुत्ते के काटने से एक माह बाद महिला की मौत, नहीं लगा था एंटी रैबीज सीरम

Mon, 18 May 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आवारा कुत्ते के हमले में घायल महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई। परिजनों ने उनका संभल, मुरादाबाद से लेकर दिल्ली तक इलाज करया लेकिन जान नहीं बच सकी। दावा किया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई थी लेकिन सीरम नहीं लगा था।
विज्ञापन

कुंदरकी के मोहल्ला नूरुल्लाह निवासी जैबुल निशा (42) एक माह पहले संभल जिले के सिरसी कस्बे में अपने मायके में गई थीं वहीं उन्हें गली में आवारा कुत्ते ने पांव पर काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घर वालों के मुताबिक पांच दिन से जैबुल निशा की हालत ज्यादा खराब होने लगी, उन्हें पानी से डर लगने लगा, खाना पीना बंद कर दिया, घर में किसी से बात भी नहीं कर पा रही थीं और हरकतें असामान्य नजर आने पर परिजनों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया लेकिन रविवार की सुबह में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि महिला के पति की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। घर में एक बेटा और बेटी ही रह गए जोकि मां को खोने के सदमे से बेहाल नजर आए। सगे संबंधी और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद मायके वाले संभल के सरकारी अस्पताल ले गए थे लेकिन वहां सिर्फ वैक्सीन लगी, सीरम उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें