फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में बुधवार को घर में ही एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव शिव विहार निवासी ओमप्रकाश मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर स्थित फर्म में पीतल पॉलिश का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी माया और दो बेटियां महक और सोना हैं। ओमप्रकाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहता है। इसी मकान में ओमप्रकाश के अन्य भाइयों के परिवार रहते हैं।
बुधवार सुबह ओमप्रकाश काम पर चला गया था। दोपहर करीब ग्यारह बजे उसकी दोनों बेटियां ट्यूशन चली गईं थीं। बेटियां वापस लौटीं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। बेटियों ने दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कुछ ही देर में माया की जेठानी भी आ गईं। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो माया का शव दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन

इससे घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। कुछ देर बाद ओमप्रकाश माया के मायके वाले भी पहुंच गए। सीओ कोतवाली इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें