फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर से डरकर भागी महिला की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव बराही में छत से गिरकर महिला की मौत हो गई है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गांव बराही निवासी शकील की पत्नी चमन (45) की छत से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी किसी काम से छत पर गई थी। इसी दौरान कई बंदर उनकी पत्नी पर हमलावर हो गए। बंदरों से बचने के लिए भागी तो अचानक छत से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गांव के चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने मौत होने की पुष्टि कर दी। छत से गिरकर महिला की मौत होने पर परिजनों में कोहरा मच गया। दोपहर बाद परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। महिला अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें