कुंदरकी। ग्राम जैतपुर पट्टी में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदरों के झुंड ने रसोईघर में खाना बना रही पूनम सैनी पर हमला बोल दिया जिनको परिजनों ने बमुश्किल बचाया है। हमले में उनके शरीर पर कई जगह जख्म हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदर अचानक हमलावर हो जाते हैं और वह जख्मी कर देते हैं। साथ ही माली और फसली नुकसान भी पहुंचा रहे हैं जिनका पकड़ा जाना जरूरी है ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं ग्राम शेखूपुर खास में एक महिला और डींगरपुर गांव में एक बुजुर्ग की बंदरों के हमले में मकान की छत से नीचे गिरकर जान जा चुकी है। वहीं ग्राम हरियाना में बंदरों की उछल कूद में एक मकान का छज्जा गिरने से मलबे की चपेट में आकर दो बहनें घायल हो चुकी हैं।