फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक व दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने और मायके में भी आकर पीटने के आरोप में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि दस साल पहले उसकी शादी मुरादाबाद निवासी से हुई थी। जिसमें उसके पिता ने काफी दान-दहेज दिया था।
लेकिन उसका पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये नकद की मांग करते हुए आए दिन मारपीट कर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार पिता व मायके वालों के समझाने के बाद भी उसके पति व ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला और सभी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, तभी से वह मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर पति और ससुराल वाले एक सप्ताह पहले मायके आए और घर में घुसकर उसे लाठी-डंडों और बेल्टों से पीटा।
पीड़िता ने देवर पर भी गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एसएसपी के आदेश और प्रार्थना-पत्र के आधार पर कांठ पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें