फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मिशन कंपाउंड कालोनी में एक युवक ने महिला पर कैंची से हमला किया। घटना के समय महिला घर में बैठी फोन पर बात कर रही थी। महिला का कहना है कि उसने ऐन वक्त पर आरोपी को देख लिया और खुद को किसी तरह आरोपी से बचाया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला पर एक बुलेट मोटरसाइकिल बाहर खड़ी मिली जिसे हमलावर की ही बताया जा रहा है। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गुरुवार शाम महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी मयंक चरन की पत्नी सोनी सिंह ने सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में बताया कि 6 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पति बाहर से दरवाजा बंद कर बराबर वाले मकान में अपने माता पिता के पास चले गए थे। इसी बीच एक युवक उसके घर में घुस आया। सोनी ने बताया कि उस वक्त वह अपनी मौसी से फोन पर बात कर रही थी। वह कुछ समझ पाती। उससे पहले ही युवक ने उस पर कैंची से वार कर दिया। महिला ने किसी तरह खुद को बचाकर शोर मचा दिया। शोर मचाने पर युवक भागने लगा। महिला ने भी काफी दूर तक उसका पीछा किया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला से घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार दोपहर पुलिस दोबारा थाने पहुंची और उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
-------
महिला का आरोप चार दिन से थाने के चक्कर काट रही हूं, तब लिखी रिपोर्ट
मुरादाबाद। महिला सोनी ने बताया कि घटना के अगले दिन जब उसने अपने घर में चेक किया तो घर से पर्स भी गायब मिला। महिला ने बताया कि हमला करने वाला युवक उसका पर्स भी घर से ले गया था। पर्स में 4 हजार की नकदी व एक सोने की चेन थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में पर्स, नकदी और सोने की चेन चोरी करने का कोई जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें