फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, दस नामजद और 25 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी महिला ने दस नामजद और 25 अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कांशीराम नगर निवासी सीमा वर्मा ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली कम्मो और उसका पति उससे रंजिश रखता है। वह 27 जून की सुबह साढ़े सात बजे गाय का दूध निकाल रही थी। तभी कम्मो अपने भाईयों विक्की, कमल, गिट्टू, दीपक, अरुण आदि के साथ आ धमकी। उसके साथ करीब 20 से 25 अज्ञात लड़के भी जबरन उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने उससे मारपीट की, उसके बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घर का सामान तोड़ दिया और चाकू से वार भी किया। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें