फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डिप्टी वन रेंजर को धमकी देने के मामले में युवती गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। प्रतिबंधित पेड़ों को काटे जाने की जांच के बाद डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह से फोन पर अभद्रता करते हुए जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने एक दिसंबर को कांठ थाने में केस दर्ज कराया था कि वह चोरी छिपे काटे गए प्रतिबंधित आम के पेड़ों की जांच करने उमरी कलां गए थे। जहां पेड़ उमरी कलां के नसीम के खेत में यहीं के सलाउद्दीन उर्फ पिद्दी के द्वारा काटे गए थे। उनका आरोप था कि इसके बाद आरोपी सलाउद्दीन उर्फ पिद्दी ने फोन पर अभद्रता करते हुए जान से मारने और और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके अलावा भी एक महिला ने भी फोन पर अभद्रता और रुपयों की मांग की। शुक्रवार को एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि डिप्टी रेंजर को धमकी देने के मामले में अफसाना निवासी उमरी कलां को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें