फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके पति ने निकाह के सात माह बाद ही तीन बार तलाक दे दिया। जबकि महिला ने ससुर पर गर्दन पर छुरा रख कर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को पत्र देकर कहा कि उसका निकाह छह मई 2025 को उत्तराखंड के जसपुर के एक मोहल्ला निवासी के साथ हुआ था। उसकी शादी में उसके माता-पिता ने काफी दान दहेज और नकदी दी थी लेकिन इसके बाद भी उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। कम दहेज देने को लेकर उसे ताने देते थे।
आरोप है कि उन्होंने उससे अपने मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव डाला तो उसने कह दिया कि उसकी शादी में ही उसके माता-पिता पर काफी कर्ज हो गया है इसलिए वह उनकी मांग पूरी नहीं कर सकती। महिला का आरोप है कि 14 सितंबर 2025 को वह अपने ससुराल में अकेली थी तभी उसका ससुर उसके पास आया और उसकी गर्दन पर छुरा रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी उसने पति ने उसे दी तो पति ने इसकी शिकायत वहां पुलिस से भी करवाई लेकिन बाद में समझौता हो जाने के कारण उसने शिकायत वापस ले ली। बाद में महिला और उसके पति को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। दोनों किराये के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन

महिला के अनुसार कुछ दिन बाद उसके ससुराल वालों ने उसके पति को अपने पक्ष में कर लिया और तीन जनवरी 2026 को उसके पति ने तीन तलाक दिलवा दिया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें