फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में गवाह ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहुचर्चित सीए हत्याकांड और विहिप नेता पर हुए जानलेवा हमले की सुनवाई एडीजे 14 की अदालत में की गई। दोनों ही मुकदमों में गवाहों ने अदालत में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। जिनसे आरोपी के वकील ने जिरह की। अदालत ने मुकदमों की सुनवाई के लिए चार जनवरी 2024 लगाई है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर 15 फरवरी को सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने ललित कौशिक समेत उसके सहयोगी केशव सरन शर्मा और खुशवंत सिंह, विकास शर्मा को आरोपी बनाते हुए हत्याकांड का खुलासा किया था। चारों आरोपी जेल में बंद हैं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में सीए श्वेताभ तिवारी के पार्टनर आलोक रस्तोगी कोर्ट में आकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। दूसरा मुकदमा विहिप के महानगर सहमंत्री संतोष पंडित के ऊपर हुए जानलेवा हमला करने के मामला का है। इस मामले में ललित कौशिक एवं अन्य को आरोपी बनाया गया था। जिसमें वादी से आरोपी के वकील दिनेश चंद पाठक ने जिरह पूरी की। अदालत ने मुकदमों की अगली सुनवाई के लिए चार जनवरी लगा दी है।
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विवेचक दर्ज कराए बयान
मुरादाबाद। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से अदालत में हाजिर किया गया। जिसके बाद मुकदमे के विवेचक ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने अब इस मामले में चार जनवरी 2024 लगाई है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से मुरादाबाद जनपद न्यायालय में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक अभिषेक भटनागर और भूकन सिंह ने बताया कि विशेष पाक्सो कोर्ट संख्या दो शैलेंद्र वर्मा की अदालत में मुकदमे की सुनवाई की जा रही है। पिछली तारीख पर मुकदमे में घटना का मुख्य गवाह अदालत पेश किया गया था। बृहस्पतिवार को मुकदमे की विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारी देवेंद्र सिंह ने अदालत में पेश होकर अपने बयान दिए। जिससे आरोपी ललित कौशिक के वकील ने जिरह पूरी की। मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने चार जनवरी नियत की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें