मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में शुक्रवार को 402 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया है। इनसे एक लाख 87 हजार की राजस्व वसूली की गई, जबकि 227 लोगों को गंदगी फैलाने के आरोप में पकड़कर 21450 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में विशेष चेकिंग अभियान एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंडल में पंद्रह टीमों द्वारा अभियान चला जा रहा है। शुक्रवार को इस अभियान के तहत मंडल में विभिन्न ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर 402 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया है। इनसे एक लाख 87 हजार रुपये की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि रेलवे में साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को 227 लोगों को गंदगी फैलाने के आरोप में पकड़कर उन पर 21450 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। पिछले दो दिनों में टीमों ने 1495 लोगों को बिना टिकट पकड़कर उनसे 6 लाख 32 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। जबकि गंदगी फैलाने में दो दिन में 1126 लोग पकड़े गए हैं। जिन पर एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि हम सफाई के प्रति लोगों का जागरूक करने के सभी प्रयास कर रहे हैं और आर्थिक दंड मात्र एक हिस्सा है।