फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से ट्रेनों का संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को मेगा ब्लाक लेकर ट्र्रैक पर मरम्मत कार्य किया गया। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मंडल के नगीना और पुरैनी के बीच शुक्रवार सुबह पौने छह बजे से सवा आठ बजे तक का ब्लाक लिया गया था। लेकिन समय रहते कार्य पूरा नहीं हो पाया। ये कार्य सुबह नौ बजे तक चला। जिसकी वजह से दो ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया था। इस दौरान दो ट्रेनें बीच में रुकी रहीं। ट्रैक की मरम्मत पूरी करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। आंझी यार्ड में भी शुक्रवार को ट्रैक मरम्मम का कार्य चला। सुबह दस बजकर दस मिनट से लेकर दो बजकर दस मिनट तक मेगा ब्लाक लिया गया था। ये कार्य ढाई तक पूरा हो पाया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें