फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जेवर एयरपोर्ट चालू होने से निर्यातकों की तरक्की का खुला रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने से मुरादाबाद मंडल के निर्यातकों को काफी लाभ मिलेगा। निर्यातकों का कहना है कि कार्गोंं से सामानों का निर्यात करने में समय और पैसे दोनों की बचत होगी। विदेशी वायर्स को भी आराम मिलेगा। लोगों को दिल्ली का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम फेस का लोकार्पण किया है। बताया गया कि 2.5 लाख टन कार्गो क्षमता वाले इस अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शुरू होने से मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल जिलों के कारोबारियों और निर्यातकों को लाभ मिलेगा। स्थानीय उत्पादों (ओडीओपी) को वैश्विक बाजार मिलेगा। दिल्ली के जाम से छुटकारा मिलेगा और विदेशी खरीदारों की पहुंच आसान हो जाएगी।

निर्यातकों के लिए वरदान बनेगा एयरपोर्ट

इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के डिविजनल सेक्रेटरी गोपाल मेहता का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट निर्यातकों के लिए वरदान साबित होगा। मंडल के लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। पैसे की बचत होगी। प्रथम फेज में कार्गो शुरू हो गया है। दिल्ली में सामान का क्लीयरेंस मिलने में चार दिन लगता था। यहां शीघ्र क्लीयरेंस भी मिलेगा। निर्यातकों की एक बड़ी परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी के निर्यातकों के लिए बेहतर कदम
एक्सपोर्ट एसोसिएशन (यस) के चेयरमैन जेपी सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट में कार्गो टर्मिनल खुल गया है। निर्यातकों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए दो घंटे अतिरिक्त समय लगता था। अब बगैर जाम का सामना करते हुए मंडल के निर्यातक जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सामान का क्लीयरेंस शीघ्र करा सकेंगे।

विदेशी वायर्स की कनेक्टिविटी आसान हुई
निर्यातक मोहित कुमार ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट खुलने से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक टेक्नालॉजी से लैस है। इस कारण सामानों के क्लीयरेंस में कम समय लगेगा। विदेशी वायर्स नोएडा के फेयर में आराम से आएगी। जाम से उनको भी परेशानी होती है। दिल्ली से घूमकर नोएडा आना कठिन होगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित छह राज्यों का लोड रहता है। इस कारण निर्यातकों को परेशानी होती है।


पीतल और हस्तशिल्प को मिलेंगे नए पंख
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट बनने से मंडल की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। शहर के प्रमुख हैंडीक्राफ्ट निर्यातक संदीप (संजीव), अमेरिका और यूके में लकड़ी, धातु, पीतल, फैब्रिक और लेदर के उत्पादों का निर्यात करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक दिल्ली के जरिए माल भेजने में जाम की भारी समस्या होती थी, लेकिन अब एयरपोर्ट शुरू होने से जाम से बचाव होगा। सप्लाई चेन में तेजी आएगी। होम डेकोरेटिव और हैंडीक्राफ्ट के निर्यातक सुहैल का भी मानना है कि जेवर एयरपोर्ट से माल भेजने में एक से डेढ़ घंटे की बचत होगी। विदेशी खरीदारों के लिए भी सीधे मुरादाबाद आना बेहद आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें