फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैस संकटः वेबसाइट हैंग, उपभोक्ताओं ने किया हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में बुध बाजार स्थित गैस एजेंसी पर शनिवार को गैस सिलिंडर लेने वालों की भीड़ जुट गई। हो हल्ला के दौरान शिकायत मिलने पर आपूर्ति अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। जांच से पता चला कि दोपहर एक बजे के बाद गैस सिलिंडर बुक करने वाली वेबसाइट ही हैंग हो गई है। इसी कारण उपभोक्ताओं की बुकिंग के अलावा ई केवाईसी का कार्य अटक गया है।
विज्ञापन

बुधबाजार स्थित गैस एजेंसी से करीब 30 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। शनिवार को काफी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच गए। दोपहर दो बजे के बाद वेबसाइट हैंग होने के कारण बुकिंग नहीं हो रही थी। इस कारण उपभोक्ताओं ने हो हल्ला करना शुरू किया। घंटों बाद गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर कुछ उपभोक्ताओं ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत की।
जानकारी मिलने पर जांच करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूछने पर पता चला कि एजेंसी से जुड़े आठ हजार लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। ई-केवाईसी होने पर ही एजेंसी ऐसे उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएगी। आपूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालक एवं कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि यहां गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। वेबसाइट हैंग होनी की समस्या शुक्रवार को अगवानपुर स्थित गैंस एजेंसी पर भी आई थी। एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि शाम चार बजे के बाद वेबसाइट सामान्य हो जा रही है। इसके बाद उपभोक्ताओं को बुकिंग करना चाहिए। दोपहर में वेबसाइट हैंग हो रही है।

जिले में दो लाख उपभोक्ता ई-केवाईसी विहीन
जिला पूर्ति कार्यालय के अनुसार जिले में घरेलू गैस के 778111 उपभोक्ता और उज्जवला योजना के तहत 279308 लाभार्थी हैं। इनमें 80 प्रतिशत लोगों ने ई-केवाईसी कराया है लेकिन 20 प्रतिशत अर्थात करीब दो लाख लोगों ने लापरवाही के चलते ई-केवाईसी नहीं कराया था। ऐसे उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने के लिए परेशान हैं। विभाग की तरफ से गैस लेने के लिए ई केवाईसी अनिवार्य किया गया है। इधर जिले के अधिकारियों का दावा है कि एजेंसियों के पास गैस सिलिंडर पर्याप्त संख्या में मौजूद है। नियमानुसार बुकिंग करने पर गैस सिलिंडर मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें