फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः सर्दी का सितम जारी, बीते चार दिनों में 20 की मौत 

Mon, 30 Dec 2019 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा जोया (अमरोहा)/बिलासपुर (रामपुर)
विज्ञापन
बर्फीली हवाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को 8.7 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ रिकार्ड तोड़ ठंड से रविवार को भी बहुत राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। 

विज्ञापन


उधर, अमरोहा में चार और रामपुर में एक जान ठंड ने ले ली। बीते चार दिनों में मंडल के चार जिलों में ठंड ने 20 लोगों को अपना शिकार बना लिया है  

अमरोहा में जोया कोतवाली के डिडौली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में भाकियू भानू के जोया ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह  की पत्नी सोमवती, डिडौली में हनीफा बेगम (80),  गांव सिनौरा जलालाबाद में हरनंदी देवी और डिडौली गांव के पंकज कुमार की पांच माह की बेटी सांची की जान ठंड से चली गई। 
विज्ञापन


रामपुर के बिलासपुर में ग्राम निवासी  कढ़ेराम के मुताबिक उसकी मां चमेली देवी (61) ने भी ठंड लगने से दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें