मुरादाबाद मंडल में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को 8.7 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ रिकार्ड तोड़ ठंड से रविवार को भी बहुत राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री रहा।
उधर, अमरोहा में चार और रामपुर में एक जान ठंड ने ले ली। बीते चार दिनों में मंडल के चार जिलों में ठंड ने 20 लोगों को अपना शिकार बना लिया है
अमरोहा में जोया कोतवाली के डिडौली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में भाकियू भानू के जोया ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह की पत्नी सोमवती, डिडौली में हनीफा बेगम (80), गांव सिनौरा जलालाबाद में हरनंदी देवी और डिडौली गांव के पंकज कुमार की पांच माह की बेटी सांची की जान ठंड से चली गई।
रामपुर के बिलासपुर में ग्राम निवासी कढ़ेराम के मुताबिक उसकी मां चमेली देवी (61) ने भी ठंड लगने से दम तोड़ दिया।