फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-लाटरी के बाद भी नहीं टूट पाया शराब सिंडीकेट

Tue, 20 Mar 2018 02:37 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब की दुकानों के लिए ई लॉटरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरकारी की तमाम कोशिशों, ई-लाटरी की व्यवस्था के बाद भी शराब के दुकानों के आवंटन में शराब सिंडीकेट को तोड़ पाना नामुमकिन साबित हुआ। सोमवार को हुए ई-लाटरी प्रक्रिया में अधिकांश दुकाने शराब सिंडिकेट से जुड़े रहे लोगों के करीबियों, रिश्तेदारों को आवंटित कर दी गईं। कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत भवन में आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन


शासन की मंशा थी कि ई-लॉटरी के जरिए शराब सिंडीकेट को तोड़ा जाएगा। ताकी दूसरे लोगों को भी रोजगार मिल सके। लेकिन शराब के धंधे से जुड़े लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। उन्होंने खुद आवेदन न करके अपने करीबियों, रिश्तेदार, परिवार के लोग, कर्मचारी और नौकरों के नाम पर आवेदन किए। जनपद में एक बार फिर पुराने लोगों के करीबियों को ही अधिकांश दुकानों का आवंटन हुआ है। लंबे इंतजार के बाद सोमवार शाम कड़ी सुरक्षा में शराब की दुकानों का आवंटन कर दिया गया।

पंचायत भवन में जनपद की 265 दुकानों का ई-लॉटरी के जरिये आवंटन किया जाना था। लेकिन 264 दुकानें ही आवंटित हो सकीं। एक दुकान का आवंटन इसलिए रोक दिया गया। क्योंकि इन दुकानों पर उन लोगों ने ही आवेदन किया था। जिनके नामों पर दूसरी दुकानों का आवंटन हो चुका था। मुरादाबाद जिले में 279 शराब की दुकान हैं। लेकिन 265 दुकानों के लिए 4014 आवेदन आए थे। इनमें से देसी शराब की 157, अंग्रेजी शराब की 60 और बीयर की 61 दुकानें हैं। जबकि एक मॉडल शाप है।
विज्ञापन


पंचायत भवन में दुकानों की आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई। 1138 आवेदन विभिन्न कमियों की वजह से रद्द कर दिए गए। सोमवार शाम पांच बजे पंचायत भवन में ई-लॉटरी के जरिये दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे पहले सीतापुरी की देशी शराब की दुकान का आवंटन किया गया। ई- लॉटरी सीधे लखनऊ से की गई। जिसे यहां बड़ी एलईडी स्कीम पर ऑनलाइन दिखाया गया। डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ और जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा की मौजूदगी में सभी दुकानों का आवंटन किया गया।

करीब एक घंटे आवंटन प्रक्रिया चली। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि 264 दुकानों का आवंटन कर दिया गया हैं। बिलारी तहसील के रामगंगा मंगपुरा गांव की देशी शराब की दुकान का आवंटन नहीं हो पाया है। इस दुकान पर उन लोगों के ही आवेदन आए थे, जिनके नामों पर दूसरी दुकानों का आवंटन हो चुका था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें