सहरसा से अमृतसर जा रही जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को टूटी पटरी से गुजर गई। ड्राइवर ने झटका महसूस किया तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना देे दी। पटरी चटकने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत करने के बाद रेल संचालन शुरू किया।
जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह सहरसा से अमृतसर जा रही थी। सुबह नौ बजे ट्रेन शाहजहांपुर और बंथरा के बीच से गुजर रही थी। इसी बीच चालक ने झटका महसूस किया। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। जानकारी मिलने पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। साढ़े नौ बजे ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जबकि रहीमाबाद के पास पटरी चटक गई। सुबह सात बजकर 10 मिनट पर पेट्रोलिंग टीम ने पटरी टूटी देखी थी।
पेट्रोल मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना देकर रेल संचालन बंद कर दिया। कुछ ही देर में रेलवे टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रैक की मरम्मत की गई। सात बजकर 35 मिनट पर ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गय्रा।