फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से शराब की तस्करी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढ़ापांडे में स्कूल बस से अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर बस चालक को हिरासत में लेकर बस से शराब की 85 पेटी शराब बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि वह रामपुर के सप्लायर से शराब लाकर अपने घर से बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बस भी सीज कर दी है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे राम सागर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनुज सिंह निवासी मूंढ़ापांडे है। वह मूंढ़ापांडे एमजेपी स्कूल की बस का चालक है। शनिवार को सूचना मिली थी कि वह रामपुर से बस में शराब लेकर आ रहा है। जैसे ही वह बस लेकर अपने घर के पास पहुंचा और उसने पेटियां उतारनी शुरू कीं। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बस अपने कब्जे में ले ली। बस से 85 पेटियां बरामद हुईं हैं। जिसकी कीमत लाखों रुपये में है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
थाने के सामने महीनों से चल रहा था अवैध शराब का धंधा
शराब तस्कर का घर थाने के सामने है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि वह तीन माह से शराब की तस्करी कर रहा है। इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब थाने के सामने ही अवैध धंधे पुलिस नहीं रोक पा रही तो बाकी क्षेत्र का क्या हाल होगा।
विज्ञापन

इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद, फिर भी पुलिस करती रही सौदा
सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने शनिवार दोपहर में ही बस पकड़ी ली थी। बस से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसके बावजूद थाना स्तर से अफसरों को जानकारी नहीं दी गई। थाना प्रभारी और बाकी पुलिस कर्मी भी पूरे मामले पर पर्दा डालने में लगे रहे। सीओ हाईवे को खुद मौके पर जाना पड़ा। तब जाकर इस मामले की पूरी जानकारी मीडिया को दी गई। वरना थाना स्तर पर तो इस मामले में सौदाबाजी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें