फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए करेंगे काम: जसवंत

विज्ञापन
सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी। साथ में सदस्? - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें उत्पीड़न से बचाने के लिए आयोग का गठन किया गया है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा की जा रही है। हमारा लक्ष्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए काम करना है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी गुरुवार को मुराबाद पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग भाजपा के साथ थे और रहेंगे। 2022 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। क्योंकि भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास के तहत काम किया है। देश और प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पिछली सरकार में लड़कियां और महिलाएं घर से बाहर निकलने से घबराती थीं। पूरे प्रदेश में भय का माहौल था। अब सभी निडर होकर निकलते हैं।
पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आयोग का गठन हो गया है, जिसमें 25 सदस्य हैं। आयोग पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बना रहा है, जो जल्द ही धरातल पर नजर आएंगी। कहा कि पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति, उनकी पेंशन के मामले, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने और आरक्षण आदि की हजारों शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा था। अब आयोग का गठन हो चुका है।
विज्ञापन

आयोग की पहली बैठक 12 जुलाई को होनी है, जिसमें पिछड़े वर्ग के लिए अनेक रणनीति बनाई जाएंगी। प्रेस वार्ता में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा, नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें