कल्कि धाम में गुरु गोबिंद सिंह की प्रतिमा स्थापित होगी
आचार्य ने बताया कि कल्कि धाम का निर्माण सनातन धर्म की एकता के संकल्प से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। धाम में गुरु गोबिंद सिंह, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध के मंदिर प्रस्तावित हैं। आचार्य का कहना है कि इन्हीं गतिविधियों के चलते उन्हें पहले भी धमकियां मिली हैं। उन्होंने खालिस्तान समर्थक और इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों पर निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
देश विरोधी ताकतें देश को तालिबान और खालिस्तान बनाना चाहती हैं। मेरी हत्या होती है तो यह मेरा बलिदान होगा। मेरी हत्या होने पर भारत सरकार श्रीकल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन ले। सरकार निर्माण कार्य जारी रखे और धाम में गुरु गोबिंद सिंह का विग्रह स्थापित करे।- आचार्य प्रमोद कृष्णम, पीठाधीश्वर, श्री कल्कि धाम, ऐंचोड़ा कंबोह।
आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी मिली है। यह मैसेज कहां से आया है। इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। अग्रिम कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए गए हैं। - विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी, संभल।