फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की कमजोरियों से 15 दिन में आलाकमान को अवगत कराएंगे : मोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा का आठ दिन में दौरा करेंगे। 15 दिन में आलाकमान को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस के भूड़ा चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी के अहमदाबाद अधिवेशन में 2026-27 को संगठन सृजन का वर्ष घोषित किया गया था। इसी के तहत वे आठ दिनों तक जिला एवं महानगर के नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके विचार जानने के कोशिश करेंगे। जमीनी कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जाएगा।
जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह छात्रों के साथ है। इस दौरान पीसीसी पर्यवेक्षक सुधीर पाराशर, जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी, असलम खुर्शीद, असद मौलाई, अनुभव मेहरोत्रा, नजाकत ठेकेदार, नदीम कातिब, प्रवक्ता सुधीर पाठक, अजय गोपाल रस्तोगी, रिजवान रईस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें