फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने पति के पीछे जासूस लगाकर प्रेमिका संग पकड़ा

Fri, 09 Dec 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रेमिका संग पकड़ा - फोटो : demo
विज्ञापन
कटघर के पीतल बस्ती में शिक्षिका ने प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहे अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसनेे यूपी डायल 100 पर सूचना दे दी। पुलिस प्रेमी युगल को पकड़ कर थाने ले गई। शक होने पर शिक्षिका ने अपने पति के पीछे जासूस लगा रखा था।
विज्ञापन


आरोपी अखिलेश सिंह उर्फ बंटी मझोला के बुद्घि विहार निवासी है। निजी अस्पताल में नौकरी करने वाली असालतपुरा निवासी एक युवती से उसके प्रेम संबंध हैं। अखिलेश सिंह की शादी तीन साल पहले शिक्षिका प्रिया सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो ठीक ठाक चलता रहा। इसके बाद अखिलेश रात भर गायब रहने लगा।

परेशान पत्नी से सच जाने के लिए पति के पीछे जासूस लगा दिया। तब प्रिया सिंह को पता चला कि उसके पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं। वह युवती एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। गुरुवार को शिक्षिका को जानकारी हुई कि उसका पति प्रेमिका को लेकर पीतल बस्ती में गया है।
विज्ञापन


शिक्षिका पीतल बस्ती में पहुंच गई। उसने यहां दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। अखिलेश और उसकी प्रेमिका ने प्रिया सिंह के साथ मारपीट की। हंगामा होने पर लोग जुट गए। प्रिया सिंह ने यूपी डायल 100 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। इसके बाद प्रिया सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अखिलेश सिंह और उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

यूपी डायल 100 ने पकड़े आरोपी, थाने में होती रही छोड़ने की सेटिंग
मुरादाबाद। यूपी डायल 100 की पुलिस ने अखिलेश सिंह और उसकी प्रेमिका को पकड़ कर कटघर पुलिस को दे दिया था। लेकिन थाने की पुलिस दोनों को छोड़ने के लिए सेटिंग करती। सरेराह पत्नी को पीटने वाले आरोपी को पुलिस वाले मीडिया से भी बचाते रहे और अपने अफसरों को भी इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें