अमरोहा। सिंचाई विभाग में तैनात महिला ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। महिला ने दोनों का विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। पति के दोस्त ने गलत व्यवहार करने की कोशिश की। पति और उसकी प्रेमिका ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मुरादाबाद निवासी एक महिला सिंचाई विभाग में तैनात है। उसके प्रति पंकज का नूपुर नाम की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है इसके चलते पंकज सिंचाई विभाग में तैनात पत्नी व ढाई साल की बेटी को अपने साथ नहीं रखता। करीब ढाई साल से दोनों अलग रहते हैं। 28 सितंबर को महिला पति पंकज के अमरोहा स्थित घर पहुंची तो यहां उसे प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान यहां पर पंकज का दोस्त अजीत भी मौजूद था। उसने भी महिला के साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की। आरोप है कि पंकज और नूपुर ने जान से मारने की धमकी दी, कहा कि यदि तू फिर आई तो तुझे मार देंगे। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में पंकज व नूपुर और अजीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।