फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही कराई थी ट्रांसपोर्टर की हत्या

Sat, 26 Dec 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों हुई ट्रांसपोर्टर नवाब की मौत किसी सड़क हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। ट्रांसपोर्टर की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। ट्रांसपोर्ट हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्यारों ने मर्डर को दुर्घटना की शक्ल देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन



शुक्रवार को एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि बीते आठ दिसंबर की रात काशीपुर-जसपुर मार्ग पर बाबा शेर अली की मजार के पास सड़क पर नवाब (42) पुत्र मुहम्मद असलम निवासी मोहल्ला छिपियान जसपुर की खून से लथपथ लाश मिली थी। कुंडा थाने में इस बाबत मुकदमा दर्ज किया गया था।


छानबीन में मोहल्ला छिपियान के रहने वाले सरफराज और मृतक की पत्नी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री शहाना परवीन की भूमिका संदिग्ध लगी। तहकीकात में पता चला कि दोनों में अवैध संबंध थे। प्रेमिका से मिलने के लिए ही सरफराज ने नवाब से दोस्ती कर ली थी।
विज्ञापन



सरफराज ने शहाना परवीन से अवैध संबंधों में कांटा बने नवाब को हटाने के लिए काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाले खालिद निवासी ग्राम बैजनी थाना टांडा रामपुर और उस्मान निवासी ग्राम रोशनपुर बहेड़ी (मुरादाबाद) से नवाब की हत्या के लिए एक लाख रुपये सुपारी दी थी।


आठ दिसंबर की रात सरफराज नवाब को अपनी कार से काशीपुर लाया और खालिद, उस्मान के पास छोड़कर चला गया। दोनों ने नवाब को शराब पिलाकर नशे का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद दोनों नवाब को नैनो कार में डालकर जसपुर के लिए रवाना हुए और रास्ते में इंजेक्शन से ब्लड प्रेशर की फुल डोज देकर चलती कार से उसे फेंक दिया। नवाब पर तीन बार कार चढ़ाकर दोनों हत्यारे काशीपुर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें