ठाकुरद्वारा। शरीफ नगर निवासी गयासुद्दीन ने पत्नी नूर बी और रामपुर निवासी उसके मायके वालों पर घर से नकदी-जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि यह एफआईआर कोर्ट के आदेश पर की गई है। गयासुद्दीन ने कोर्ट में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि फोन पर बातचीत शुरू होने के बाद नूर बी से उसका जबरन निकाह कराया गया था। नूर बी ने उस पर परिवार वालों से अलग रहने के लिए दबाव डाला। इससे मना करने पर छह अगस्त को नूर बी ने अपने मायके वालों को उसके घर पर बुलाया और अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर निकाल कर ले गए।